Rashtriya Ahinsa Manch

मैं गौरक्षक को ही वोट दूंगा ।

प्रमुख उद्देश्य: भारतीय नस्ल के गोवंश (अर्थात गौमाता) की पूर्ण रक्षा।

ताकि भारत की जनता को अमृत तुल्य दूध मिले और मानव स्वास्थय बेहतर हो।
ताकि भारत की पुण्य भूमि को गोबर-गोमूत्र की खाद मिले।
ताकि जनता जनार्दन को शुद्ध अन्न, फल, सब्जी मिले।
ताकि मालवीय, तिलक, गाँधी का, आज़ादी मिलते ही कलम की नोंक से गौरक्षा का वादा पूरा हो।
ताकि भारतवर्ष को सच्ची आज़ादी मिले, क्योंकि गौरक्षा बिन स्वतंत्रता अधूरी।
ताकि प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप कम हो। (क्योंकि जीव हत्या जनित पीड़ा तरंगो से प्राकृतिक आपदाएं आती है।)
ताकि बहुसंख्यक जनता की भावना का आदर हो।
ताकि भारतीय संस्कृति की सम्पता, आस्था की रक्षा हो क्योंकि भारतीय संस्कृति का आधार
अहिंसा,प्रेम और जीवदया है।
ताकि बिजली की संकट दूर हो, क्योंकि गोबर ऊर्जा का अक्षय स्त्रोत है।
ताकि महंगाई कम हो क्योंकि बैलों से परिवाहन और खेती सस्ती होती है।
ताकि भारत का किसान समृद्ध हो।
ताकि पानी और ऊर्जा की समस्या का समाधान हो क्योंकि मांस पैदा करने और पकाने में ज्यादा पानीऔर ऊर्जा खर्च होता है।

अन्य उद्देश्य: भारत में सुशासन एवं स्वशासन की स्थापना हो। अर्थात:
अंग्रेजों के बनाये सभी कानूनों और व्यवस्थाओं को बदल कर उनका भारतीयकरण करना।
1. ताकि देश को सच्ची आज़ादी मिले।
2. ताकि शोषण समाप्त हो।
3. ताकि सुशासन स्थापित हो।
•एकल, सरल, स्वचाल "कर" व्यवस्था स्थापित करना ताकि
1. भ्रष्टाचार की जड़े समाप्त हो जाये।
2. सरकार का खर्च घटे और आमदनी बढे।
3. देश का सच्चा विकास हो।
4. कागज़ बचे, पेड़ बचे।
5. व्यापार उद्योग बढे. देश की आमदनी बढे बेरोजगारी दूर हो।
शिक्षा चुनाव एवं न्याय निशुल्क करना।
1. ताकि समानता स्थापित हो। जनता सुखी व् न्यायसंगत हो।
2. ताकि हर भारत वासी को चुनने और चुने जाने का सामान अवसर प्राप्त हो।-संविधान की इसमूल धारा का पालन हो।
3. ताकि विश्व के ज्ञान पियासु भारत में पढने आये।
4. ताकि विश्व के अनेक देश भारत का अनुसरण कर अपनी-अपनी जनता को सुखी बना सके।
5. ताकि भारत का भविष्य बच्चे स्वस्थ+संस्कारी+सद्गुणी हो।
6. सही व्यक्ति के हाथ में देश का शासन हो।
हर भारतवासी भारत का आंशिक मालिक है। उसे भारत की कुल कमाई में हिस्सा प्राप्त हो।
• 1. ताकि गरीबी समाप्त हो,2. कोई भूखा नंगा न रहे और 3. कोई भूमि हीन न रहे।

• भारत को पुनः सोने का शेर बनाना। भारत को गाँधी, टैगोर, तिलक आदि स्वतंत्रता सैनानियों के सपनो का देश बनाना।
• पंचगव्य और शाकाहार का वैज्ञानिक प्रचार करना। ताकि मानव मात्र स्वस्थ+पुष्ट हो एवं प्राणी मात्र कीरक्षा हो।
• प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना ताकि शुद्ध अन्न जो पैदा हो उसका निर्यात हो और किसान समृद्ध बने।

जन जन सुखी हो, जन मन शान्त हो, जन जन समृद्ध हो, जन जन स्वस्थ हो, जन मन सेवभावी हो, जन जन शाकाहारी हो ।
रामराज्य स्थापित हो, भारत सोने का शेर बने ।

132/1 M.G. Road
Calcutta, 700007
India